15 नवंबर 2014 - 18:38
 बोको हराम का एक और शहर पर क़ब्ज़ा

नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य बोर्नो के चिबोक नगर पर बोको हराम के आतंकवादियों ने नियंत्रण कर लिया।

नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य बोर्नो के चिबोक नगर पर बोको हराम के आतंकवादियों ने नियंत्रण कर लिया।
यह वही नगर है जहां से बोको हराम ने 6 महीने पहले 276 लड़कियों का अपहरण किया था।  इस घटना के बाद पूरे विश्व का ध्यान आतंकवादी गुट बोको हराम की ओर मुड़ गया था।
बोको हराम गुट ने भारी संख्या में हथियार प्राप्त कर लिये हैं।  हालांकि यह कहना बहुत कठिन हैं कि अधिकारी बोको हराम को सप्लाई किये जाने वाले शस्त्रों को रोक पाएंगे या नहीं क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आतंकवादी संगठन हथियार कहां से प्राप्त कर रहा है।
चिबोक नगर पर बोको हराम के नियंत्रण से पहले पूर्वोत्तरी नाइजीरिया में एक सैन्य हैलिकाप्टर मार गिराया गया था जिसपर 3 लोग सवार थे।  यह वह क्षेत्र हैं जहां पर सुरक्षाबलों और बोको हराम के आतंकवादियों के बीच झड़पें होती रहती हैं।  ज्ञात रहे कि लंबे समय से आतंकवादी संगठन बोको हराम, नाइजीरिया में हिंसक कार्यवाहियां करता आ रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं।